930 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
930 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी- जनपद उत्तरकाशी की नौगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 930 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तस्कर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि नौगांव- विकास नगर मार्ग बिल्ला खंड के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से चरस बरामद की गई। तस्कर की पहचान आर्यन निवासी मोरी के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि जनपद उत्तरकाशी को नशा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में फल फूलने नहीं दिया जाएगा। युवा पीढ़ी को नशे के जंजाल में धकेलकर तबाह करने वाले नशे की सौदागरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। एसपी उत्तरकाशी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
