वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे विधायक दुर्गेश्वर लाल
वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे विधायक दुर्गेश्वर लाल
नौगांव- सरस्वती शिशु मंदिर मुंगरा नौगांव के वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधायक ने मेधावी छात्र- छात्राओं को भी सम्मानित किया। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी शिक्षकों की है। उतनी ही जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सरकार प्राथमिकता पर कार्य कर रही है। पुरोला विधानसभा का सर्वांगीण विकास कराना मेरी प्राथमिकता में शामिल है।
इस दौरान विधायक ने विधानसभा पुरोला के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर विद्यालयों के लिए अपनी विधायक निधि से भवन निर्माण शौचालय निर्माण और फर्नीचर की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक देहरादून मुख्य वक्ता धनंजय, विभाग, कार्यक्रम अध्यक्ष केशव गिरी महाराज, विभाग सह कारवां देहरादून विभाग रविन्द्र चौहान, जिला संघचालक पुरोला कबूल पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव विजय कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष नौगांव अमिता परमार, मण्डल अध्यक्ष बर्नीगाड़ अनिल चौहान, मंडल अध्यक्ष पुरोला रामचन्द्र पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष जगत चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंदी राणा सहित कई गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
