वीआईपी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर 4 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एसएसपी की बड़ी कार्यवाही
वीआईपी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर 4 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
देहरादून- वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों को वीआईपी मूवमेंट के दौरान नेहरू कॉलोनी तिराहे पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय सिंह ने उ0नि0 मदन सिंह नेगी (सी0पी0यू0), हे0कां0 प्रीतम (सी0पी0यू0), कां0 भगत सिंह (पुलिस कार्यालय) और म0कां0 मौसम (यातायात) को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया।
