उत्तराखंडकार्रवाईटिहरी गढ़वालस्वास्थ्य

धनोल्टी खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने किया खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

धनोल्टी खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने किया खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

सुनील जुयाल की रिपोर्ट

धनोल्टी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी टिहरी द्वारा क्रिसमस एवं नव वर्ष के मध्यनज़र आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देश के क्रम में कद्दूखाल धनौल्टी में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना संग्रह कर विश्लेषण के लिए विश्लेषणशाला को प्रेषित किया गया।

 

जिलाधिकारी के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों को कालातीत खाद्य पदार्थों को बिक्री हेतु प्रदर्शित ना करने तथा food vending establishment, होटल एवं रेस्टोरेंट पर prepared food एवं प्रतिष्ठानों की हाइजीन कंडीशन को सही रखते हुए फूड प्रोडक्ट के रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि चम्बा से धनोल्टी तक हमारे द्वारा 10 सैंपल,6 नोटिस व 39 इंपेक्शन दो दिनों मे किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *