नैनबाग के ग्राम देवन में नागदेवता की चौकी दरबार में उमड रही भीड़
नैनबाग के ग्राम देवन में नागदेवता की चौकी दरबार में उमड रही भीड़
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- पौराणिक काल से चली आ रही देव, देवता और माली से कुशलक्षेम दुखः और समस्याओं का समाधान की प्रथा आज भी बरकरार है। तहसील नैनबाग के अंतर्गत ग्राम देवन जाखधार में स्थापित नागदेवता थान है, जहां नाग देवता का नव निर्मित मंदिर है। ग्राम देवन में नागदेवता के मंदिर माली में रोहित द्वारा गद्दी और दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।

बता दें उतराखण्ड के पहाडों में आज भी देवी, देवता माली के माध्यम से लोग अपने दुःखों को दूर करने के लिए आज लोग इन पर विश्वास करते हैं। यदि डाक्टर आदि का इलाज करने के बाद ठीक न होने पर लोग फिर माली- बाकी के पास पहुंचकर अपनी समस्याओं के निदान के लिए लोग आज भी विश्वास और संतुष्ट की बात करते हैं।

ग्राम देवन में नागदेवता के मंदिर में प्रत्येक रविवार को रोहित माली दरबार चौकी लगाते हैं। जिनके पास सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याओ को लेकर आते हैं।

माली रोहित का कहना है कि विगत एक साल से स्थान देवन में नागदेवता के मंदिर निर्माण करने के बाद पहली बार इसी स्थान पर नागदेवता की छतर छाया हुई है। तब से लेकर आज तक नागदेवता के अनुशरण पर माली का काम करता आ रहा हूँ। मैं नाग देवता का दूत और सेवक हूं जो भी देवता कहते हैं मैं उसी प्रकार से लोगों की समस्याओं के उपाय और समाधान के लिए प्रेरित करता हूं।

