यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले
यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले
यमुनोत्री (वीरेंद्र सिंह नेगी)- यमुनोत्री धाम की यात्रा अपने चरम पर है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या ने धार्मिक ऊर्जा के साथ-साथ रोजगार और आजीविका के नए द्वार भी खोले हैं। डंडी-कंडी, घोड़ा-खच्चर सेवाओं से जुड़े स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि हुई है। महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय व्यवसायियों को भी प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर बुनियादी सुविधाओं को सशक्त किया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे उन्हें एक सुरक्षित, सुगम और संतोषजनक अनुभव प्राप्त हो रहा है।
यात्रा का यह सकारात्मक प्रभाव न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी गति मिली है।
