उत्तराखंड

पुलिस ने लावारिस शव का पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ किया अंतिम संस्कार

दून पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज

पुलिस ने लावारिस शव का पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ किया अंतिम संस्कार

 

देहरादून- दून पुलिस ने मानवता का फर्ज निभाया है। पुलिस ने लावारिस शव का हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नेहरू कालोनी को सूचना मिली कि मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किये पर मृतक के पास से पहचान सम्बन्धी कोई भी दस्तावेज न मिलने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया गया, निर्धारित समय अवधि के पश्चात भी शव की शिनाख्त न होने पर आज नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर लावारिस शव का लक्खीबाग शमशान घाट में पूर्ण हिंदू रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *