ताश के पत्तों से पैसा कमाने का कर रहे थे खेल, दून पुलिस ने दबोचा, अब जाना होगा जेल
ताश के पत्तों से पैसा कमाने का कर रहे थे खेल, दून पुलिस ने दबोचा, अब जाना होगा जेल
फ्लैट को जुए का अड्डा बनाना पड़ा भारी
रायपुर क्षेत्र में स्थित फ्लैट में दून पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 13 लोगों को किया गिरफ्तार
मौके से 2,45,000/- रू0 की धनराशि बरामद
देहरादून- एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में एसएसपी अजय सिंह को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली कि थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत राजाराम विहार में एक फ्लैट में कई लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने राजाराम विहार में राज रेजिडेंसी के बगल में स्थित एक फ्लैट में दबिश दी गई तो फ्लैट के कमरे में 13 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से हार-जीत के बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा मौके से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से पुलिस टीम को दो लाख पैंतालीस हजार रुपये नगद और 02 ताश की गड्डी बरामद हुई। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रायपुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
