नौगांव में खुला पहला देवभूमि फार्मिंग सॉल्यूशन, सभी प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध
नौगांव में खुला पहला ‘देवभूमि फार्मिंग सॉल्यूशन’, सभी प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध
उत्तरकाशी(रॉबिन वर्मा)– नौगांव में खुला पहला ‘देवभूमि फार्मिंग सॉल्यूशन’। सभी प्रकार के कृषि यंत्र विक्री के लिए उपलब्ध। किसानों को नहीं पड़ेगा अब भटकना।
नगर पंचायत नौगांव में नेशनल हाईवे यमुनोत्री पर निकट SBI शाखा के समीप अशोक मनोड़ी, पप्पी, पिंटू, विपिन राणा ने “देवभूमि फार्मिंग सॉल्यूशन” की दुकान खोली है। जिसका उद्घाटन विधिवत पूजा/अर्चना के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन रमोला, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश बंधानी, पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने रिबन काटकर किया है। साथ ही दुकानदार को बधाई और शुभकामनाएं दी ,साथ ही किसानों को सभी प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की अपील की है। दुकानदार अशोक मनोड़ी ने कहा कि स्थानीय किसानों को पहले कृषि यंत्र खरीदने के लिए विकासनगर, बड़कोट पुरोला के चक्कर लगाने पड़ते थे ,कृषकों की पीड़ा को देखते हुऐ “देवभूमि फार्मिंग सॉल्यूशन” खोलने का विचार मन में आया। जिसके बाद सोमवार को दुकान का नाम विधिवत उद्घाटन हो गया। उन्होंने सभी कृषकों को सेवा का मौका देने की अपील की साथ ही कहा की यहां पर सभी प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध है ।
