जौनपुर ब्लॉक चुनाव में सीता पंवार की जीत, दो मतों से पलटी बाजी
जौनपुर ब्लॉक चुनाव में सीता पंवार की जीत, दो मतों से पलटी बाजी
नैनबाग(शिवांश कुंवर)- कड़ी सुरक्षा और कड़े मुकाबले के बीच गुरुवार को हुए जौनपुर ब्लाक चुनाव में सीता पंवार ने प्रतिद्वंदी सीता रावत को मात्र दो मतों से हराकर ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। कुल 40 सदस्यों ने मतदान किया।
मतगणना में जैसे-जैसे पर्चियां खुलती गईं। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर बनी रही। अंततः सीता पंवार को 21 और सीता रावत को 19 मत मिले, जिससे सीता पंवार ने जीत दर्ज की।
जेष्ठ उप प्रमुख पद पर जय कृष्ण उनियाल ने कल्पना देवी को 21-19 से पराजित किया, जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर मंजू पंवार ने यशपाल को इसी अंतर से मात दी।
सीता पंवार आज ने कहा की में जौनपुर ब्लाक से विजय हुई हु,इस जीत का श्रय समस्त क्षेत्र की जनता वह क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जाता है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मैं क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को साथ लेकर चलूंगी। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी निष्ठा और लगन से काम करुँगी। गांवों में शिक्षा स्वास्थ्य व पेयजल जैसे सुविधाओं पर काम किया जायेगा।
साथ ही, मैं विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान दूंगी, जिससे कि हमारी माताएं, बहनें और बेटियाँ आत्मनिर्भर बनें, अपनी आवाज बुलंद करें और समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें।
मेरा विश्वास है कि जब हम सब मिलकर काम करेंगे, तो हमारा क्षेत्र न केवल विकास की राह पर आगे बढ़ेगा बल्कि एक मिसाल भी कायम करेगा।
