गंगोत्री सीट पर भाजपा के भीतर महामुकाबला, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दिखाया दम
उत्तरकाशी- उत्तराखंड के आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टी के नेता अपने अपने प्रसार प्रचार में लग चुके है। बात करें जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री विधान सभा की तो यहां पर चुनाव से पहले भाजपा के सभी प्रतिनिधि अपनी अपनी दावेदारी मजबूत करते दिख रहे है। वहीं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भी इससे अछूते नहीं है। पूर्व विधायक ने अपने क्षेत्र की विकास का जिक्र करते हुए कहा कि विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर गंगोत्री के समग्र विकास की मजबूत नींव रखी। उनके प्रयासों से जलविद्युत परियोजनाओं की शुरुआत, सड़क संपर्क का विस्तार, OBC क्षेत्र घोषित करवाना, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्य, उत्तरकाशी नगर की सुरक्षा दीवार का निर्माण, गाड़-गदेरों के संरक्षण कार्य, बौन इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, मॉडल स्कूल की अवधारणा, जोशियाड़ा एवं धोन्त्री में उपतहसीलों की स्थापना तथा सिंचाई नहरों, गुलों और लिफ्ट योजनाओं का विस्तार जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए। इन योजनाओं का लाभ आज भी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।
