उत्तरकाशीउत्तराखंड

धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रही भाजपा- जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत

धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रही भाजपा- जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत

 

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा है कि आजकल जनपद में जगह-जगह हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं.जबकि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश में विकास के नाम पर जनता को निराशा ही हाथ लगी है. सड़क, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों पर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है. उत्तरकाशी में भ्रष्टाचार चरम पर पहुँच चुका है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का कहना है कि जब विकास के नाम पर जनता का समर्थन मिलना कठिन दिखाई दे रहा है. तब कुछ लोग धर्म के नाम पर समाज को बाँटने का प्रयास कर रहे हैं.पहाड़ की शांत वादियों में भोले-भाले पहाड़ी पहाड़ियों को यह कहकर डराया जा रहा है कि यदि वे सत्ता में नहीं आए तो हिंदू धर्म खतरे में पड़ जाएगा।

वंही कांग्रेस उत्तरकाशी ने सवाल उठाया है कि क्या इन सम्मेलनों में पहाड़ की बहू-बेटियों की सुरक्षा की बात हुई? क्या बहन अंकिता भंडारी के हत्यारों को सख्त सजा दिलाने की मांग उठाई गई? आखिर क्यों अब तक दोषियों को बचाने की कोशिशें होती रही हैं?

कांग्रेस का कहना है कि सनातन धर्म की मूल भावना सत्य, न्याय, करुणा और समस्त विश्व के कल्याण की है.ऐसे में यह भी पूछा जाना चाहिए कि क्या इन मंचों से ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के मुद्दे पर कोई आवाज उठाई गई.या फिर इन आयोजनों का उद्देश्य केवल आगामी चुनावों के लिए धार्मिक भावनाओं को भड़काना भर है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि उत्तरकाशी की जनता जागरूक और समझदार है.जनता विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर निर्णय लेना जानती है.कांग्रेस का मानना है कि कुछ लोगों के लिए राजनीतिक दल बदलना उतना ही आसान हो गया है जितना कपड़े बदलना जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनके पास कोई ठोस विचारधारा नहीं है।

कांग्रेस पार्टी विश्वास दिलाती है कि वर्ष 2027 में उत्तरकाशी में विकास की नई सोच और नई दिशा के साथ नेतृत्व उभरेगा.जो कांग्रेस की विचारधारा, समरसता, न्याय और सबके विकास को आगे बढ़ाएगा। कांग्रेस गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं की आवाज बनकर कार्य करेगी और भाई-भतीजावाद तथा निजी स्वार्थ की राजनीति से दूर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *