जियारत के लिए आए दो सगे भाइयों की बावनदर्रे में डूबने से मौत
जियारत के लिए आए दो सगे भाइयों की बावनदर्रे में डूबने से मौत
पिरान कलियर(श्रवण गिरी)- परिवार के साथ दरगाह में जियारत करने आए दो सगे भाइयों की धनौरी रतमऊ नदी पर बावन्दर्रा में बने कुंड में डुबने से मौत हो गई। पुलिस की मदद से दोनो के शव को बाहर निकाला
जानकारी के अनुसार राव हजीरा डेल कोतवाली नगर अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी (18) आरसीन ,(19)दानिश पुत्र आतिर अपनी माँ नाजमा और भाई इमरान के साथ पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने के लिए आए थे। वह अपने माँ और भाई के साथ धनौरी में रतमऊ नदी पर बावन्दररा में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वहां बने एक कुंड में डूब गए और दोनो भाइयों को डूबता देख माँ और भाई ने शोर मचाया।लेकिन जब तक दोनो भाई डूब गए।आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस चौकी धनौरी पर सूचना दी सूचना पाकर पुलिस ने गोताखोर की मदद से दोनो के शव को कुंड से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।लेकिन परिजन कोई भी कानूनी कार्रवाई नही चाहते थे। चौकी प्रभारी धनौरी पुष्कर चौहान ने मानवता दिखाते हुए अपनी टीम से सहयोग करते हुए एम्बुलेंस के किराए में मदद की। पीड़ित एम्बुलेंस में दोनो शव लेकर चले गए।
