उत्तरकाशीउत्तराखंड

छात्र संघ चुनाव में आर्यन छात्र संगठन के ध्रुव टम्टा बने महासचिव

 

 

 छात्र संघ चुनाव में आर्यन छात्र संगठन के ध्रुव टम्टा बने महासचिव

 

बड़कोट (शांति टम्टा) -छात्र संघ चुनाव में स्व श्री राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में आर्यन छात्र संगठन को चार पदों पर विजय प्राप्त हुई

छात्र संघ चुनाव में आर्यन और एबीवीपी के कुल 12 नामांकन हुए थे जिसमें अध्यक्ष पद एबीवीपी की निकिता निर्विरोध निर्वाचित हुई तो आर्यन के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई।

शेष पदों पर हुई वोटिंग में महासचिव पर आर्यन ग्रुप के ध्रुव टम्टा को 115 और एबीवीपी के आयुष रावत को 100 वोट पड़े

कोषाध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन की मिलन को 123 और एबीवीपी की स्नेहा को 93 वोट मिले।

सह सचिव पद पर आर्यन ग्रुप को तानिया को 117 और एबीवीपी की नेहा डोभाल को 98 मत मिले वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए एबीवीपी के हिमांशु ने जीत हासिल की।

आर्यन छात्र संगठन ने 6 पदों में से 4 पदों पर विजय प्राप्त की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *