उत्तरकाशी: वार्ड नंबर सात से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुनीता नेगी ने डोर टू डोर किया जनसम्पर्क
उत्तरकाशी: वार्ड नंबर सात से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुनीता नेगी ने डोर टू डोर किया जनसम्पर्क

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भर दिया हैं, जिसमे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य की दौड़ में उत्तरकाशी जिले के सभी प्रत्यासी चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं। प्रत्याशी डोर टू डोर जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
वहीं वीरपुर डुंडा से निवर्तमान प्रधान सुनीता नेगी ने उत्तरकाशी जिले के वार्ड नंबर सात से जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी की है। वार्ड नंबर सात से चार से पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है, जिसमें अधिकतर पुरुषों ने अपना नामांकन किया है।
वार्ड नंबर सात से एक अकेली महिला प्रत्याशी हैं, जिन्हें वार्ड नंबर सात के सभी गांवों से सभी महिलाओं का आशीर्वाद मिलता दिख रहा है। जिला पंचायत सदस्य के लिए दावेदारी करने वाली महिला सुनीता नेगी भी गाँव गाँव जा कर सभी ग्राम वासियों से मिल रही है। ग्राम की महिला भी सुनीता नेगी को अपना समर्थन देती नजर आ रही हैं। देखना यह होगा ये समर्थन किस प्रत्याशी को लाभ देगा. जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।
