हनोल में प्रातःकाल भ्रमण पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लिया फीडबैक
हनोल में प्रातःकाल भ्रमण पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लिया फीडबैक
हनोल- दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज हनोल (जनपद देहरादून) में प्रात काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान विद्यालय जा रही छात्राओं से मिलकर परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। जन-जन के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
