पुरोला FC ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
भविष्य में बड़ा आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट पालिका की तरफ से करवाने के लिए कहा।
फाइनल मैच नाकुरी FC व पुरोला के मध्य खेला गया.जिसमे पहले हाफ में पुरोला FC के सचिन ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाते हुए पुरोला FC ने टूर्नामेंट 1 – 0 से जीत कर ट्रॉफी लगातार तीसरी बार अपने नाम किया.विजेता टीम 25000 रू नक़द व ट्रॉफी भेंट की गई जबकि उप विजेता टीम को 15000 रू नक़द व ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट अभिषेक बिष्ट, एमेर्जिंग प्लेयर शाश्वत बिष्ट, टॉप स्कोरर अंशुल को ट्रॉफी प्रदान की गई।मुख्य रेफरी अमित पंवार सहायक ऋतुज रमोला व आयुष रहें.फाइनल मैच से पहले बालिका वर्ग का एक फुटबॉल मैच मनेरा स्टेडियम की A टीम व मनेरा स्टेडियम की B टीम के मध्य खेला गया जिसमे मनेरा स्टेडियम की A टीम ने पेनल्टी शूट में 4- 3 से मैच जीता।
इस अवसर पर फुटबॉल कमिटी के जसपाल चौहान ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों का शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।। इस अवसर पर महावीर चौहान, अरुण बिष्ट,कृष्णा रमोला,आकाश भट्ट, ऋतिक,गौतम, सोबन सिंह पाल, तुसार गुसांईं, अर्जुन राणावत, ऋतिक, राजू सहित सभी सदस्य साथ रहें।
