उत्तरकाशी के नालूपानी में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल
उत्तरकाशी के नालूपानी में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट कर गई। बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे। 27 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं। थाना धरासू पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व पुलिस हाईवे पेट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया।
बस चालक व परिचालक मौके से फरार हैं। यात्रियों का कहना है बस चालक शराब के नशे में तेजी से गाड़ी चला रहा था। तीर्थ यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर बस से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
