उत्तरकाशीउत्तराखंड

  वर्ष 2003 के बाद परिवार रजिस्टर प्रविष्टियों की होगी गहन जांच, डीएम ने दिए निर्देश  

 

  वर्ष 2003 के बाद परिवार रजिस्टर प्रविष्टियों की होगी गहन जांच, डीएम ने दिए निर्देश  

 

उत्तरकाशी- परिवार रजिस्टरों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उनमें किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक ली।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने वर्ष 2003 के बाद जिले के परिवार रजिस्टरों में दर्ज की गई प्रविष्टियों और प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक लेते हुए वर्ष 2003 के बाद परिवार रजिस्टरों में शामिल हुए नए नामों की सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने इसके लिए आगामी 16 फरवरी से 28 फरवरी तक जिले में ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। कहा कि ग्राम सभा की बैठकें आयोजित कर परिवार रजिस्टरों का वाचन करने किया जाए साथ ही इन्हीं बैठकों में समाज कल्याण द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का भी सत्यापन करने के निर्देश दिये ताकि वास्तविक जरूरतमंद सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहें।

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आकांक्षी ब्लॉक मोरी में ‘भारत नेट’ परियोजना की प्रगति के लिये संबंधित ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों को क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्टिविटी की वर्तमान स्थिति की जानकारी एकत्रित करके विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं कराने के निर्देश दिये।

बैठक के दौरान सीडीओ जय भारत सिंह, एडीएम मुक्त मिश्र सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *