देवांशी पब्लिक स्पोर्ट्स स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम
देवांशी पब्लिक स्पोर्ट्स स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- देवांशी पब्लिक स्पोर्ट्स स्कूल, नैनबाग में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा, छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किये, कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना और अनुशासन का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता, समानता और एकता—की याद दिलाता है। आज के छात्र ही देश का भविष्य हैं, जिन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों और संस्कारों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राईका नैनबाग प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर नौटियाल, देवांशी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य मंजीत कंडारी विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
