उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री धाम में बर्फबारी,कहीं राष्ट्रीय राज्य मार्ग बंद, कही खुले 

गंगोत्री धाम में बर्फबारी,कहीं राष्ट्रीय राज्य मार्ग बंद, कही खुले

उत्तरकाशी ( वीरेंद्र सिंह नेगी)- जनपद उत्तरकाशी के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही हैं वहीं दूसरी और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा देखने को मिल रही हैं. तीन दिन से लगातार हो रही वर्षा से ठंड का प्रकोप कम देखने को मिल रहा हैं। जनपद के जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसील क्षेत्र में वर्षा  हो रही हैं गंगोत्री, हर्षिल, यमुनोत्री, जानकीचट्टी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप तक यातायात हेतु सुचारू हैं। सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। बीआरओ द्वारा 01 व्हील लोडर, 01 डोजर BD50, 01 कम्प्रेसर, 01 जेसीबी मशीनरी आदि मजदूर तैनात हैं।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।स्थान राडीटॉप तथा स्थान फूलचट्टी के पास हल्की बर्फ पड़ने के कारण मार्ग जोखिम भरा है संबंधित  द्वारा प्रभावित स्थानो पर चुना, नमक आदि का छिड़काव किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *