उत्तरकाशीउत्तराखंड

विधायक सुरेश चौहान ने PWD गेस्ट हाउस में मनाया होली मिलन, जनपदवासियों संग झूमे गढ़वाली गीतों पर

विधायक सुरेश चौहान ने PWD गेस्ट हाउस में मनाया होली मिलन, जनपदवासियों संग झूमे गढ़वाली गीतों पर

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जनपद स्थित PWD गेस्ट हाउस में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपदवासी शामिल हुए और उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया।

होली के अवसर पर गढ़वाली गीतों की धुन पर विधायक सुरेश चौहान और उपस्थित जनता ने जमकर नृत्य किया। रंगों और उल्लास के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।

विधायक सुरेश चौहान ने देश और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर सभी को आपसी राग-द्वेष भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जनपद को खुशहाली और विकास की दिशा में और आगे ले जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने विधायक के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *