उत्तराखंडदेहरादून

 उत्तराखंड ठेकेदार जनमंच ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता दफ्तर का किया घेराव 

 उत्तराखंड ठेकेदार जनमंच ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता दफ्तर का किया घेराव 
देहरादून- उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के दफ़्तर में आज भारी हंगामा देखने को मिला है।  दरअसल, उत्तराखंड ठेकेदार जनमंच समिति सदस्यों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता दफ्तर का घेराव किया।
धरना प्रदर्शन करते हुए समिति के सदस्यों ने यह आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में अपनायी जा रही नई नीति को बंद कर पुरानी SBD को लागू किया जाए। अपनी मांगों को लेकर समिति के सदस्यों ने मुख्य अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा।
मांगों को लेकर पूर्व में भी पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग में रजिस्टर्ड कॉन्ट्रैक्ट विरोध जता चुके हैं। जनमंच समिति से  मनोज पंवार का कहना है कि इससे पहले भी सरकार और विभाग की ओर से वार्ता की गई थी, लेकिन सिर्फ़ आश्वासन दिया गया था लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया गया जिसकी वजह से आज धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि धरना प्रदर्शन के बाद लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने समिति की मांग को जल्द पूरा करने का फिर आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *