उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

नैनबाग: जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता ने गस्ती बैंड जीवन आश्रम के पास ध्वस्त हुई सड़क का किया निरीक्षण

नैनबाग: जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता ने गस्ती बैंड जीवन आश्रम के पास ध्वस्त हुई सड़क का किया निरीक्षण
 
ग्रामीणों ने वैकल्पिक मार्ग का कार्य जल्द शुरू करने की मांग, कार्य शुरू न होने पर दी आंदोलन की दी चेतावनी 
 
डीएम से अनुमति मिलने के बाद जल्द शुरू कर दिया जाएगा कार्य- अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे   
 
नैनबाग (अमित नौटियाल/राजीव डोभाल)- त्यूणी मलेथा एनएच 707 ए में किलोमीटर 139 में गस्ती बैंड जीवन आश्रम के पास ध्वस्त हुई सड़क मार्ग अभी तक नहीं खुला है, जिससे कि जनता को भारी समस्याओं का सामना उठाना पड़ रहा है। यह मार्ग तीन जिलों और क्षेत्र के लगभग 100 गांवों को जोड़ता है। आज जिला पंचायत सदस्य सरतली जोत सिंह रावत, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे और सहायक अभियंता ने त्यूणी मलेथा एनएच 707 ए में किलोमीटर 139 में गस्ती बैंड जीवन आश्रम के पास ध्वस्त हुई सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से वैकल्पिक मार्ग के लिए बैठक कर सुझाव लिया गया, जिसमें वैकल्पिक मार्ग के लिए सभी ने समर्थन करते हुए जल्द से जल्द मार्ग खोलने को कहा गया।
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने कहा कि आपदा से क्षेत्र की कई सड़कें ध्वस्त हुई। गस्ती बैंड जीवन आश्रम के पास सड़क वाशआउट होने से लोगों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिन बीत जाने के बावजूद भी ध्वस्त हुई सड़क का समाधन नहीं किया गया है, जिससे कि जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर संबंधित विभाग वैकल्पिक मार्ग का कार्य शुरू नहीं करता है तो ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठकर उग्र आंदोलन करने के बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि पहले वैकल्पिक अस्थाई निर्माण के लिए सहमति नहीं बन पाई थी, जिसके बाद आज उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में वैकल्पिक मार्ग की सहमति बन गई है। डीएम को कार्य करने की अनुमति को लेकर पत्र प्रेषित कर दिया है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बीते मंगलवार को  गस्ती बैंड का निरीक्षण किया था। डीएम ने ग्रामीणों की मांग पर एनएच-707 ए के बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एनएच, लोनिवि, राजस्व विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर सभी को विश्वास में लेते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सजवाण, हुकम सिंह रावत, महिपाल सिंह राणा, सिकंदर सिंह रौतेला, सिकंदर सिंह राणा, कमल सिंह रावत, सुभाष बर्त्वाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *