प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाला एसएसपी देहरादून का कार्यभार, गिनाईं प्राथमिकताएं
प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाला एसएसपी देहरादून का कार्यभार, गिनाईं प्राथमिकताएं
धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़
देहरादून- जनपद देहरादून के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने अपना कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में नवनियुक्त एसएसपी अपनी प्राथमिकताओं और आगामी कार्ययोजना को स्पष्ट किया।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाने और यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर परिणाम किए जाएंगे।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने यह भी कहा कि पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रखना और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है। इसके लिए आवश्यक संसाधन और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
एसएसपी ने साम्प्रदायिक सौहार्द और धार्मिक सामंजस्य को बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि माहौल खराब करने या अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
