डामटा बैरियर पर 3 पेट्टी बीयर के साथ 1 गिरफ्तार
डामटा बैरियर पर 3 पेट्टी बीयर के साथ 1 गिरफ्तार

उत्तरकाशी- गणतन्त्र दिवस समारोह को भव्य, हर्षोल्लास, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट मोड पर है। गणतन्त्र दिवस को लेकर चलाये जा रहे चैंकिग अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक, जनक सिहं पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा गत रात्रि में डामटा बैरियर पर सत्यपाल सिंह असवाल(35 वर्ष), निवासी बगासू, थाना पुरोला उत्तरकाशी को वाहन संख्या UK 07 CB 7690(बोलेरो) से अवैध रुप से बीयर का परिवहन करते गिरफ्तार किया गया है, वाहन से 3 पेट्टी(72 केन, किंगफ़िशर)बीयर बरामद की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना पुरोला पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है, वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया है।
गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत उत्तरकाशी में पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहन, व्यक्ति तथा गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों, मुख्य बाजारों, बस अड्डों और टैक्सी स्टैंड पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई गई है।
अंतर्राजीय/अंतर्जनपदीय सीमाओं से जुड़ने वाले बैरियरों पर चौकसी बढायी गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तुओं की गहन तलाशी ली जा रही है ।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक तथा कोतवाली एवं थाना प्रभारी स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर चैकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
