उत्तरकाशी के ग्राम अस्तल में ‘जी राम जी योजना’ को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं
उत्तरकाशी के ग्राम अस्तल में ‘जी राम जी योजना’ को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं
उत्तरकाशी- केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदल कर जी राम जी योजना पास कि गई हैं, जिसमें ग्रामीणों को सरकार द्वारा रोजगार देने की बात कहीं, जहां पहले मनरेगा में साल भर में 100दिन रोजगार दिया जाता था। अब वहीं इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया हैं. अब देखना यह होगा यह योजना जमीनी तौर पर कितनी सफल होती है।
वहीं प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को इस योजना का लाभ बताने के लिए प्रशासन ग्रामीणों के द्वार पहुंच रही हैं साथ ही इस योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचा रही हैं।
विकसित भारत की जी राम जी योजना के तहत ग्राम सभा अस्तल में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और प्रधान की उपस्थिति में एक बैठक की गई, जिसमें सभी ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही इस बैठक में कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली गई।
बैठक में ग्रामीण श्याम लाल, साहब सिंह,पंकज कुमार सतपाल सिंह, चन्द्र लाल, ज्योति देवी, जतना देवी, वंदना सेमवाल, सोनिका राणा, मनमाला देवी, पंचायत अधिकारी व् प्रधान आदि कई ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।
