उत्तरकाशीउत्तराखंड

सतनाम बने गौ रक्षा दल बजरंग सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष

सतनाम बने गौ रक्षा दल बजरंग सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष

 

सितारगंज (दीपक भारद्वाज)सिडकुल निवासी सतनाम सिंह को गौ रक्षा दल बजरंग सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हिंदूवादी संगठनों, राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी।

वरिष्ठ समाज सेवी सतनाम सिंह को गौ रक्षा दल बजरंग सेना का उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बजरंग सेना एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश साइ शुक्ला ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। सतनाम सिंह लंबे समय से समाज सेवा और गौ रक्षा सेवा से जुड़े रहे हैं। समय-समय पर सतनाम सिंह सिडकुल आदि क्षेत्रों में गोवंसो की सुरक्षा और सेवा के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सतनाम सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रधान मदन लाल, नंदू भंडारी, राजकुमार, संदीप भास्कर, प्रताप ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *