उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरों हाईस्कूल में तपो गंगा ट्रस्ट ने गर्म वस्त्र और स्वेटर की वितरित

 

 

उत्तरों हाईस्कूल में तपो गंगा ट्रस्ट ने गर्म वस्त्र और स्वेटर की वितरित

 

उत्तरकाशी

राजकीय हाई स्कूल उत्तरों में तपो गंगा ट्रस्ट के तत्वावधान में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को स्वेटर टोपी जुराब जूते आदि गर्म वस्त्र एवं खाद्य पोषण सामग्री सहायता के रूप में बांटी गई। बढ़ती हुई शर्द को देखते हुए. ट्रस्ट के संयोजक कमल जोशी समाजसेवी एवं उनके साथ उपस्थित स्वयंसेवी सदस्यों द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं की मदद के लिए हाथ बढ़ाए गए।

 

 

साथ ही छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज सेमवाल ने सभी मदद करने वाले आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का यह बेहतरीन प्रयास है व इसे छात्रों को उनकी शिक्षा व मनोबल बढ़ाने की दिशा में प्रोत्साहन करने वाली प्रशंसनीय पहल बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *