घर में घुस कर अस्सी हजार रुपए चोरी
घर में घुसकर चोरी कर घटना को दिया अंजाम
- घर में घुस कर अस्सी हजार रुपए चोरी
चोर गिरफ्तार
पिरान कलियर (श्रवण गिरी)सब्जी विक्रेता शकील तेलीवाला निवासी ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में उसके घर मे घुस कर अलमारी से 80000 रुपए चोरी कर लिए है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कलियर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच सुरु कर दी चोरी का खुलासा जल्द करने के लिए थाना प्रभारी जहाँगीर अली ने एक टीम का गठन किया ।पुलिस ने मुखवीर की सूचना पर मोना पुत्र फजल निवासी तेलीवाला थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को चोरी की धनराशि 79773 रुपए की बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया । इस दौरान पुलिस टीम में थाना प्रभारी कलियर जहांगीर अली चौकी प्रभारी धनौरी विनय मोहन द्विवेदी कॉन्सटेबल अमित कुमार दौलत चौहान वीरेंद्र यादव वसीम अहमद आदि शामिल रहे।
