होली को लेकर पुलिस-व्यापार मंडल की बैठक, भाईचारे और संयम से पर्व मनाने की अपील
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- होली पर्व के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन चौकी नैनबाग द्वारा व्यापार मंडल नैनबाग के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द कायम रखने पर विस्तृत चर्चा हुई।
चौकी इंचार्ज राम नरेश ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा, “होली का पर्व भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और कानून का पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है, इसलिए नशे की हालत में गाड़ी का उपयोग बिल्कुल न करें।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और हुड़दंग या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि सभी व्यापारी और जनता नियमों का पालन करते हुए होली मनाएंगे।
