आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
हरिद्वार (नौशाद हवारी)- आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज हरिद्वार के बहादरपुर जट में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद में छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा, जिसका आयोजन भल्ला कॉलेज इंटर कॉलेज हरिद्वार में 4 नवंबर को होगा। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम, श्रीकांत द्वितीय, नकुल तृतीय रहे। 100 मी बालिका वर्ग में रितिक प्रथम, द्वितीय अरुणा और आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में राजा नौटियाल प्रथम, सिद्धार्थ दूसरे और अनस तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में नरगिस प्रथम ,पल्लवी दूसरे और प्रियांशी तीसरे स्थान पर रही 1500 मी दौड़ में अभिषेक प्रथम सुशांत दूसरेऔर फरीद तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में सुरेंद्र कुमार ,अभिषेक कुमार और कर्मवीर ने अपना सहयोग प्रदान किया।
