उत्तरकाशीउत्तराखंड

NH34 गंगोरी के पास सीवर लाइन का गड्ढा, दुर्घटना को दे रहा न्योता  

NH34 गंगोरी के पास सीवर लाइन का गड्ढा, दुर्घटना को दे रहा न्योता  
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- चारधाम यात्रा जंहा गति पकड़ता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर गंगोत्री NH 34 की बात करें तो जिला मुख्यालय से आगे NH 34 की स्थिति भी सही नहीं है। आये दिन छोटे-छोटे दुर्घटना भी देखने को मिलती रहती है।
बात करें NH 34 गंगोरी के पास सीवर लाइन जो कि NH34 से सटा बना हुआ है. जो एक बड़े दुर्घटना के लिए तैयार बैठा है। सीवर लाइन को कवर करने वाला ढक्कन सीवर लाइन के गड्डे के अंदर ही गिरा हुआ है, जिससे सीवर लाइन चौक होने व साथ ही एक बड़ी दुर्घटना को न्योता देने को तैयार है।
नगरपालिका उत्तरकाशी के कर्मचारी भी इसे सही करने के लिए भी नहीं पहुंच रहे है। गंगोरी जो वार्ड नंबर एक में आता है। यहां के सभासद भी इसे देखकर अनदेखा कर के बैठे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *