उत्तराखंडहादसा

मसूरी में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कार चालक की मौत

मसूरी में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कार चालक की मौत

मसूरी (रोशन वर्मा)- मसूरी से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ मसूरी देहरादून मार्ग पर झड़ी पानी से चूनाखाला मार्ग पर देहरादून जा रहे 42 वर्षीय नीरज की कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी, जहां युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, 108 एम्बुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे व्यक्ति को निकालकर एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मसूरी कोतवाल संतोश सिंह कंवर ने बताया कि मृतक की पहचान नीरज पुत्र किशोरी लाल निवासी थान भवान धनोल्टी के रूप में हुई। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव की पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *