उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

इंदौर से गिरफ्तार हुआ एक शातिर ठग, कोर्ट के आदेश पर गया जेल 

इंदौर से गिरफ्तार हुआ एक शातिर ठग, कोर्ट के आदेश पर गया जेल 

 

कीर्तिनगर-  स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर मोटी कमाई का झांसा देकर साड़े पांच लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस की साइबर सेल ने मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने बताया कि कीर्ति नगर निवासी सौरभ कुमार से ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी। उन खातों की डिटेल के आधार पर ही पुलिस की साइबर सेल आरोपी तक पहुंची है। आरोपी की पहचान अर्पित जैन के रूप में हुई है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर अरुण त्यागी मयंक बलूनी और अजय वीर को पुलिस कप्तान ने शाबाशी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *