नैनबाग

नैनबाग में एनएच विभाग की लापरवाही से जलभराव, राहगीरों और छात्रों हो रही मुसीबत

 

नैनबाग में एनएच विभाग की लापरवाही से जलभराव, राहगीरों और छात्रों हो रही मुसीबत
 
दिल्ली–यमुनोत्री मार्ग पर मुख्य बाजार में बारिश का पानी बना परेशानी का कारण
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- तहसील नैनबाग के मुख्य बाजार में दिल्ली–यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से आम जनमानस को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एनएच विभाग की लापरवाही और उचित जल निकासी व्यवस्था के अभाव में सड़क पर जगह-जगह पानी जमा होकर “तालाब” का रूप ले रहा है।
बारिश के दौरान बाजार से गुजरने वाले वाहनों के पहियों से पानी उछल कर राहगीरों पर गिर रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल के छात्र-छात्राओं को हो रही है। स्कूल जाते समय कपड़े और बैग भीग जाने से बच्चों को असुविधा हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर  का कहना है कि स्थिति कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
जलभराव की समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि पानी घरों के भीतर घुसने लगा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं किया गया, और बिच जगह पर रोड़ गहरा डामरीकरण जिस से पानी का जल भराव हो रहा है, और यह पानी कई दिनों तक रहता है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने एनएच विभाग से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
एनएच अधिकारी एई अखिलेश कुमार ने आश्वासन दिया है कि मार्ग की व्यवस्था जल्द ही सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्यवाही तेज़ी से की जा रही है, ताकि यातायात और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *