नीलकंठ पैदल मार्ग पर पुलिस की चेकिंग, सत्यापन और फूड लाइसेंस की हुई जांच
नीलकंठ पैदल मार्ग पर पुलिस की चेकिंग, सत्यापन और फूड लाइसेंस की हुई जांच
लक्ष्मण झूला- कांवड़ मेले की सुरक्षा को देखते हुए लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने नीलकंठ पैदल मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पैदल मार्ग पर दुकान लगाने वाले लोगों का सत्यापन चेक किया और दुकानदारों के फूड लाइसेंस और पहचान से संबंधित आईडी को भी देखा। जिन दुकानदारों ने फूड लाइसेंस और अपनी आईडी को उजागर नहीं किया था उनको फूड लाइसेंस और आईडी उजागर करने के निर्देश दिए। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर नीलकंठ पैदल मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। कावड़ क्षेत्र को सात जोन और तेईस सेक्टर में विभाजन किया गया है। हर सेक्टर में बड़े स्तर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस कप्तान ने खुफिया विभाग की भी कई फ्लाइंग टीमों को अलग-अलग सेक्टरों में तैनात किया है। जिनके द्वारा लगातार मेले में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान मुनादी कर दुकान लगाने वालों को अपना सत्यापन करने और फूड लाइसेंस और पहचान उजागर करने के निर्देश दिए गए हैं।
