राष्ट्रव्यापी जीवन प्रणामणन सत्यापन अभियान का आयोजन
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उपकोषागार नैनबाग में पेंशन सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया के कर्मचारीयों को जीवित प्रमाण पत्र एवं डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाणन की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पेंशनरों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र भरने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। पेंशनरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे भविष्य में उन्हें सत्यापन के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
इस अवसर पर उपकोषा अधिकारी संदीप राणा ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ी हैं,और यह पहल “डिजिटल इंडिया” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सहायक लेखाकार भावना उपाध्याय,जयेंन्द्र अधिकारी, विकास कुकरेती,विकास रावत आदि मौजूद रहे
