AIC का मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम: पंतवाड़ी में किसानों को वितरित की गई फसल बीमा पॉलिसियां
नैनबाग(शिवांश कुंवर)- एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी 2025–26 मौसम के लिए फसल बीमा पॉलिसी वितरण कार्यक्रम “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” आयोजित किया।
इस अवसर पर AIC के क्षेत्रीय अधिकारी एवं प्रतिनिधि दीपक सिंह ने पंतवाड़ी में विशेष कैंप का आयोजन किया। कैम्प के दौरान किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसियां वितरित की गई। साथ ही उन्हें बीमा से जुड़े उनके अधिकारों और संभावित जोखिमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को विशेष रूप से आगे बढ़कर भाग लेने और कृषि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार की पहल से क्षेत्र के किसानों में मौसमी कारकों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर वर्ष 2026 को “अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष” (International Year of the Woman Farmer – IYWF 2026) घोषित किया है, जिससे AIC की यह पहल और भी अधिक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक बन जाती है।
