उत्तराखंडउधम सिंह नगर

किसान के बेटे ने 400 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर

किसान के बेटे ने 400 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर

राष्ट्रीय खेल में सिल्वर लाने पर परिजनों, क्षेत्रवासियों में हर्ष

 

सितारगंज (दीपक भारद्वाज )- किसान के बेटे ने 38 वे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर को दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने उभरते धावक सन्नी यादव के पिता पत्रकार रमेश यादव को बधाई दी।

ग्राम खुनसरा के रहने वाले धावक सन्नी यादव के पिता खेती किसानी के साथ ही पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। साधारण परिवार में जन्मे सन्नी यादव की रफ्तार साधने के लिए उनके पिता रमेश यादव ने काफी संघर्ष किया। सन्नी यादव जब 38 वे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीते तो उन्होंने सबसे पहले यह खुशखबरी पिता रमेश यादव को फोन पर दी। इसके बाद रमेश यादव की आंखों से खुशी के आंसू छलकने लगे। इसके बाद रमेश यादव के पास मुबारकबाद के लगातार फोन घनघनानें लगे। सन्नी ने इससे पहले राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उत्तराखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ एक स्कूटी भी जीती थीं। पंजाब में भी उन्होंने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया है। उनका लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है, जिसके लिए वे प्रतिदिन सुबह और शाम मिलाकर 8 घंटे अभ्यास करते हैं। बधाई देने वालों में पत्रकार अविनाश श्रीवास्तव, हनीफ बाबा, दीपक भारद्वाज, नारायण सिंह रावत, धर्मेंद्र चौधरी के अलावा विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी ने भी पत्रकार रमेश यादव को बधाईयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *