उत्तराखंड

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्थापना की तीस वर्ष पूरे होने पर हुआ विद्यालय में हुआ पुरातन छात्र और अभिभावक सम्मान समारोह आयोजन 

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्थापना की तीस वर्ष पूरे होने पर हुआ विद्यालय में हुआ पुरातन छात्र और अभिभावक सम्मान समारोह आयोजन 

 

कंडीसौड़- सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर स्थापना की तीस वर्ष पूरे होने पर विद्यालय परिवार द्वारा पुरातन छात्र एवं अभिभावक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री नागराजा सरस्वती शिशु- विद्या मन्दिर की स्थापना तीस वर्ष पूर्व 1993 में छाम में की गई थी। टिहरी बांध झील भराव होने के बाद 2007 में विद्यालय कण्डीसौड़ स्थानांतरित किया गया।

कंडीसौड़ के गुसाईं बंधुओं द्वारा विद्यालय को भूमि दान देने के बाद विद्यालय का अपना चौदह कमरों का भव्य भवन तैयार हो गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि 2009 से कक्षा दस तक संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक शत प्रतिशत परीक्षा फल रहा है। उन्होंने कहा कि गत सत्र से क्षेत्र के दो विद्यालयों का उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का केंद्र भी विद्यालय में ही है। स्थापना के तीस वर्ष पूरे होने पर प्रबन्धन समिति द्वारा पुरातन छात्र व अभिभावकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए ममता कौशल ने कहा कि ऐसे समय में जब अंग्रेजी शिक्षा के नाम पर हमारी संस्कृति का क्षरण हो रहा है तब एक मात्र सरस्वती शिशु- विद्या मंदिर हैं जो संस्कृति, नैतिक मूल्यों के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं ने कहा कि सरस्वती शिशु- विद्या मंदिर के आचार्य कम से कम शुल्क लेकर,कम मानदेय पर बहुत उत्तम शिक्षण कर रहे हैं।वह सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे विद्यालयों को कुछ न कुछ मासिक आर्थिक सहायता देनी चाहिए। समारोह में कुछ दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए लेफ्टिनेंट कर्नल रतनलाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के संरक्षक वासुदेव खण्डूड़ी,अध्यक्ष स्वरूप सिंह बिष्ट, प्रबंधक शैलेंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष ललित खण्डूड़ी, खण्ड कार्यवाह जयप्रकाश नौटियाल, पत्रकार सुनील जुयाल, सदस्य शाखा राणा, मंजू रमोला,प्रवीण खण्डूड़ी, अध्यापक आलोक नेगी, अंकित भण्डारी, हिमांशु भट्ट, राजेश प्रकाश, शम्भूलाल जोगियाल, अध्यापिकाएं आंचल, अंजलि, रवीना, सबिता शाही, ग्राम प्रधान धरवालगांव सुरेंद्र अग्निहोत्री, पवन, पुलम दास, मंजू पंवार, अनीता, रेखा, पवना, अरुण खण्डूड़ी, जयवीर कुमाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *