कैम्पटी को नगर पंचायत बनाने का किया विरोध

मसूरी (धर्मेंद्र सिंह)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा और कैबिनेट की मुहर लगने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा कैम्पटी क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू होने के बाद विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। जिसको लेकर आज कैम्पटी क्षेत्र में ग्राम सभा बंगलो की कांडी के प्रधान सुंदर सिंह रावत के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कैम्पटी क्षेत्र पहुंचे। नगर पंचायत बनाए जाने का विरोध किया और बाजार बंद रखा गया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद ग्राम पंचायत राज के दौरान मिलने वाली सुविधाओं से किसान वंचित हो जाएंगे, जिस कारण उन्हें आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा।
इस मौके पर ग्राम प्रधान बंगलो की कांडी सुंदर सिंह रावत ने बताया कि उनका गांव कृषि और पशुपालन पर निर्भर है। आम आदमी अपनी बात ग्राम प्रधान के पास रख सकता है, लेकिन नगर पंचायत बन जाने से आम लोगों को परेशानी होगी और आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएगी। सभी ग्रामीण आज नगर पंचायत बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के ग्रामीण कृषि और पशुपालन के जरिए अपना जीवन यापन करते हैं और उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है लेकिन नगर पंचायत बन जाने के बाद किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।