राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की रोवर्स रेंजर्स इकाई ने मनाया स्काउटिंग आंदोलन के जनक लार्ड बेडेन पावेल का जन्म दिवस
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की रोवर्स रेंजर्स इकाई ने मनाया स्काउटिंग आंदोलन के जनक लार्ड बेडेन पावेल का जन्म दिवस
कोटद्वार- डॉक्टर पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की रोवर्स रेंजर्स इकाई द्वारा स्काउटिंग आंदोलन के जनक लॉर्ड बेडेन पॉवेल का जन्म दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुरलीधर कुशवाहा ने बेडेन पॉवेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि आज युवाओं को जीवन में अनुशासन की जरूरत है। 1908 में स्काउट फॉर वॉयस नाम से बेड़ेन पॉवेल ने किताब की रचना की और इस किताब का असर अफ्रीका में हुए बोवर युद्ध पर इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव पड़ा और इस प्रकार दुनिया में जहां कहीं भी सहायता और सेवा की आवश्यक हुई तो उसके पीछे बेड़ेन पॉवेल का ही प्रयास था। आज हमारे बीच ना होते हुए भी बेड़ेन पॉवेल हमेशा जिंदा रहेंगे, अमर रहेंगे।
रोवर्स प्रभारी डॉक्टर जुनिश कुमार ने स्काउट एंड गाइड, रोवर्स रेंजर्स के नियमों की जानकारी दी और कहां लॉर्ड बेड़ेन पॉवेल को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम अपने जीवन में पूरी तरह अनुशासित होंगे। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप कुमार, डॉक्टर अरुणिमा, डॉक्टर श्वेता कुकरेती, डॉक्टर हितेंद्र विश्नोई और डॉक्टर हीरा सिंह ने अपने अपने विचार रखे। छात्रों में आभाष, ऋतु कुकरेती, मोनिका मणि, रश्मि बीरा आदि रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।
