यातायात नियमों का पालन न करने वालों के काटे चालान
यातायात नियमों का पालन न करने वालों के काटे चालान
नारसन( पुष्पेंद्र सिंह)- परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। 34 वाहनों के चालान और 14 वाहनों को सीज कर दिया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा देहरादून के दिशा निर्देशों के अनुपालन में एक सप्ताह के विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग के सचल दल नारसन द्वारा शुक्रवार की रात्रि में हाईवे पर नियम विरुद्ध चलने वाले वाहन चालकों पर प्रवर्तन सचल दल द्वारा कठोर कार्रवाई कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान में कुल 34 चालान किए गए व 14 वाहनों को सीज किया गया। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

परिवहन कर अधिकारी नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि चेकिंग अभियान में विशेषकर सड़क सुरक्षा ओवरलोड, नाबालिक व शराब पीकर वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। उक्त चेकिंग अभियान में राकेश जोशी, परिवहन सहायक निरीक्षक नीरज कुमार, परिवहन सहायक निरीक्षक दिपीन राणा, परिवहन आरक्षी अजय नेगी, गोपाल सिंह मौजूद रहे।
