कैंपटी फॉल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
कैंपटी फॉल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
नैनबाग (शिवांश कुंवर)– पर्यटक स्थल कैंपटी फॉल बाजार में अतिक्रमण को लेकर शासन प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आंशिक अतिक्रमण हटाए गया।
मंगलवार को राष्ट्रीय राज मार्ग कैंपटी फॉल बाजार में धनोल्टी एसडीएम मंजू राजपूत के नेतृत्व में राष्ट्रीय मार्ग सड़क में आशिक अतिक्रमण पर प्रशासन ने संयुक्त रूप में अभियान चलाकर लगभग 25 अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया
शेष अतिक्रमण पर व्यापारियों ने तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रम हटाने की मोहलत मांगी 3 दिन के भीतर न हटाने पर जेसीबी द्वारा हटाया जायेगा
इस दौरान व्यापार मंडल व हटाये गए अतिक्रम पीड़ितों ने रोष जताया कि गरीब लोगो को परेशान कर रोजी रोटी छीनी जा रही है। जब कि बडे बडे अतिक्रमण को शासन -प्रशासन द्वारा अतिक्रमियों को नही हटाया जा रहा है। और भेद भाव का आरोप लगाया।
इस मौके पर मंजू राजपूत एसडीएम धनोल्टी, मनोज राठौर, एनएच सहायक अभियन्ता,संजय मिश्रा कैम्टी थानाध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक नौटियाल,मनोज,विकास बडोला, रमेश,पवन नौटियाल,महावीर रावत सुरेन्द्र नौटियाल,अरविद बहुगुणा, विनित नौटियाल आदि उपस्थित थे।
