उत्तरकाशी में भारी वर्षा के चलते आपदा का कहर जारी, बीआरओ NH गंगोत्री, यमुनोत्री मार्ग खोलने में जुटा
उत्तरकाशी में भारी वर्षा के चलते आपदा का कहर जारी, बीआरओ NH गंगोत्री, यमुनोत्री मार्ग खोलने में जुटा
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- देवभूमि उत्तराखंड में लगातार वर्षा होने के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हों रखा है. वही उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल हाईवे नलूणा के पास भारी मलबा आने के कारण कल से मार्ग पूरी तरह बाधित है. जिसमें 40 मीटर के आसपास लगभग सड़क पूरी तरह से मलबे की चपेट में आ चुकी है.वहीं नया लैंडस्लाइड एक्टिव हुआ है.बीआरओ के अधिकारी का कहना हैं कि शाम तक यहां लैंडस्लाइड पूरी तरह से खाली हो जाएगा मगर जब तक पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहेगा तब तक सड़क खोलने में समय लग सकता है।
यमुनोत्री NH की स्थिति भी सही नहीं दिख रही हैं, जिसे नेशनल हाईवे की टीम द्वारा खोला जा रहा है। लगातार हो रही वर्षा से सड़के बंद होती जा रही हैं, जिसमें राहगीरों को काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा हैं। नेशनल हाइवे की टीम जहां NH खोलने में जुटा हैं। दूसरी और ग्रामीण सड़को की सड़के भी बंद हो रही है। भारी वर्षा के चलते के.जिसे PWD खोलने में जुटा हुआ है।
