उत्तराखंडनैनबाग

जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन 

जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन 
नैनबाग- नैनबाग के सड़ब मल्ला में आयोजित प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, भाजपा नेता राजेश सजवाण और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग के अध्यक्ष दीपचंद सजवाण ने किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में दूर दराज से आई कई टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न अंग हैं और हमें खेल अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।खेल शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक मंच प्रदान करने का बेहतरीन तरीका है। खेल हमें आपसी भाईचारा, समर्पण और टीम भावना सिखाते हैं।
इस अवसर पर मोहन लाल निराला, छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश राणा, रोहन राणा,अध्यक्ष सुभाष चौहान, जयपाल रावत, सुरेश भंडारी, संदीप रावत, नीरज रावत, सुरेंद्र दास, रणवीर सिंह रावत, रघुवीर रावत, विक्रम रावत, रविंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, यशपाल भंडारी, आस्तिक रावत, राम रावत, रमन रावत, मनोज दास, हिमांशु, टीकम सिंह, अनुज सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *