उत्तराखंडनैनबाग

नैनबाग में आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च 

नैनबाग में आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च 

नैनबाग–पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में भारतवर्ष में घटना को लेकर आक्रोश है। वहां आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत एकजुट हो गया है। जनता आतंकवादियों के खिलाफ सरकार से कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नैनबाग में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम घटना की निंदा की। आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई । इस दौरान आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर और उपाध्यक्ष अनुपम चौहान ने कड़े शब्दों में आक्रोश व्यक्त किया। कैंडल मार्च में नैनबाग में पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा रेशा नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष भाजपा नरेश पंवार, मंडल कोषाध्यक्ष भाजपा राहुल पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सजवान, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा मुन्ना सिंह पंवार, राजेन्द्र सिंह चौहान ग्राम प्रधान सेंदुल,धीरेन्द्र पंवार, नवीन रावत, सरदार रावत, विनीत कैंतुरा, सूरज चौहान,बलबीर सिंह, रामदायल जी, सविता रमोला, ममता, जयवीर पंवार, सुरेश कैंतुरा सहित कई लोग शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *