सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

देहरादून- देहरादून के सुद्धोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त सेवायोजन अधिकारियों के लिए बेंगलुरु स्थित संस्था इंटरनेशनल स्कूल ऑफ काउंसलिंग एंड हॉलिस्टिक स्टडीज ने पांच दिवसीय सर्टिफाइड करियर डेवलपमेंट प्रोफेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें विभाग के निदेशालय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के समस्त अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विभागीय सचिव रविशंकर भी उपस्थित रहे। संस्था की ओर से प्रशिक्षक के रूप में कृष्णा अय्यर और ममता तनेजा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य के सुदूरवर्ती शिक्षण संस्थानों में करियर के प्रति छात्रों में करियर के प्रति जागरूकता पैदा करना एवं प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों ने धरातल पर ले जाने की अपेक्षा की गई है।