राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नमामि गंगे के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नमामि गंगे के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में नमामि गंगे समिति के अंतर्गत एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में भारतीय नदियों तथा गंगा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मीनाक्षी और विपिन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. ईरा सिंह, डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. मीना तथा श्री रघुवीर सहित नमामि गंगे समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और गंगा तथा अन्य नदियों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को बधाई दी गई। छात्रों को नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
